RBK Logo

राजब्रह्म कार्मिक समूह समिति (रजिस्टर्ड)

रजिस्ट्रेशन संख्या : COOP/2024/JAIPUR/500501

एकता | सहयोग | विकास

हमारे बारे में

RBK (राजब्रह्म कार्मिक) समूह समिति (ब्राह्मण समाज के उन समाज बंधुओं का एक सशक्त और संगठित मंच है, जो निजी क्षेत्र, सरकारी सेवाओं, अर्ध-सरकारी संस्थानों तथा व्यापारिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

हमारा संगठन एकता, सहयोग और सामूहिक विकास के सिद्धांतों पर आधारित है जिसका उद्देश्य है कि समाज का हर समाज बँधु एक-दूसरे के साथ खड़ा रहे और जीवन के हर क्षेत्र में सहयोग प्रदान करे।

हमारा उद्देश्य

हमारा मुख्य उद्देश्य एक ऐसा मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, जहाँ हर समाज बँधु को हर परिस्थिति में सहयोग, मार्गदर्शन और सुरक्षा का अनुभव हो। RBK (राजब्रह्म कार्मिक) समूह समिति यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी समाज बँधु किसी भी समस्या में अकेला न रहे।

हमारा विजन

हम एक ऐसे सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील ब्राह्मण समाज का निर्माण करना चाहते हैं, जहाँ हर समाज बँधु एक-दूसरे का सहयोग करते हुए सामाजिक, व्यावसायिक और व्यक्तिगत उन्नति की ओर अग्रसर हो।

हमारी सेवाएँ

RBK समिति अपने समाज बँधु के सर्वांगीण विकास और सहयोग के लिए निरंतर कार्यरत है। हमारा उद्देश्य है कि समाज का हर समाज बँधु हर परिस्थिति में सशक्त, सुरक्षित और समर्थ महसूस करे। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हम विभिन्न क्षेत्रों में निम्न सेवाएँ प्रदान करते हैं:

अंशदान (Contribution)

RBK की मजबूती और निरंतर कार्यक्षमता उसके समाज बंधुओं के सहयोग पर आधारित है। RBK के सभी समाज बँधु अपनी क्षमता अनुसार मासिक, त्रैमासिक या वार्षिक आधार पर अंशदान करते हैं।

यह अंशदान केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और एकजुटता का प्रतीक है।

अंशदान का उद्देश्य

हमारी प्रतिबद्धता

RBK यह सुनिश्चित करती है कि सभी योगदानों का उपयोग पारदर्शिता, ईमानदारी और समाजहित में किया जाए। हर अंशदाता का योगदान हमारे लिए महत्वपूर्ण है और यही हमारी सामूहिक शक्ति का आधार है।

आपका सहयोग, हमारी ताकत

आपका छोटा सा योगदान भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए, हम सब मिलकर इस पहल को मजबूत बनाएं और समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।

हमसे जुड़ें (Join Us)

क्या आप RBK से जुड़ना चाहते हैं या इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं?

अंशदाता से संबंधित जानकारी और आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी के लिए RBK एडमिन पैनल से संपर्क करें

हम आपके सहयोग और सहभागिता का स्वागत करते हैं। आइए, मिलकर समाज को और सशक्त बनाएं।

ईमेल : rajbrahmkarmik@gmail.com

फ़ोन : +91 8440044067

WhatsApp पर संपर्क करें